आँखों की रोशनी बढ़ाने के सबसे कारगर उपाय
आँखे कुदरत का अनमोल तोहफा है। इसलिये इनका ध्यान रखना बहुत जरूरी है अगर समय पर ध्यान नही दिया जाये तो आँखों की रोशनी को उसी अबस्था में लाना मुश्किल हो जाता है इस लेख में हम आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिये कुछ आयुर्वेदिक औषिधयों के बारे मे बता रहे है। रोशनी कम होने की बजह दरअसल रेटिना में उत्पन्न गड़बड़ी है। सही खानपान और कुछ औषधियो के सेवन से आँखों की रोशनी को बड़ा सकते है।आँखों के लिये बिटामिन A सबसे महत्वपूर्ण होता है। जो फलों और पीले रंग की सब्जियों से मिलता है ।
आँखों की रोशनी बढ़ाने के कारगर घरेलू नुस्खे
1- भुने चने बिना छिलके बाले 500 ग्राम, बादाम 100 ग्राम,काजू 100 ग्राम,हरी इलायची 50 ग्राम,मगज 100 ग्राम, धागे बाली मिश्री 200 ग्राम इन सब को पीस कर चूर्ण बना ले।रोज सुबह 10 ग्राम दूध के साथ ले। कुछ ही दिनों आँखों की रोशनी बढ़ जायेगी अगर चश्मा लगते है। तो चश्मे से छुटकारा मिल जायेगा.यह आँखों की रोशनी बढ़ाने का बहुत ही कारगर नुस्खा है।
2- बादाम,सौफ,मिश्री धागे बाली तीनो को बराबर मात्रा ले कर चूर्ण बना ले.रोज रात को सोने से पहले 10 ग्राम की मात्रा में 200 ग्राम दूध के साथ सेबन करे.आपको कुछ ही दिनों में लाभ दिखने लगेगा ।
3-ताँवे के या मिटटी के बर्तन में रात 2 चमच त्रिफला डाल कर रख दे. सुबह कपड़े से छान कर अपनी आँखों को धो ले। गाय के घी के साथ त्रिफला का चूर्ण नियमित इस्तमाल करे। इससे आँखे स्वस्थ रहती है आँखों की रोशनी में बृद्धि होती है।
आँखो की रोशनी बढ़ाने के लिये खानपान
आँखों के लिये बिटामिन A बहुत ही आबश्यक है जो हमें फलों और सब्जियों से मिलता है इसलिये अपने भोजन में गाजर संतरा नारंगी और पिले रंग की सब्जियों का प्रयोग करना चाहिये। टमाटर का सेबन भी आँखों के लिये लाभदायक है इसमे पाया जाने बाल तत्व लयूटेन के साथ ही लाइकोपीन भी होता है ये दोनों ही तत्व आँखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते है।आंवले का सेवन भी आँखों के लिये बहुत फायदेमंद है आँखों के रूखापन दूर करने के लिये बिटामिन D से भरपूर फ़ूड खाये. मछली का सेवन आँखों के लिये फायदेमंद क्युकि मछलियों में ओमेगा-3 फैटी ऐसिड भरपूर मात्रा मिलता है जो आँखों की कोशिकाओ को स्वस्थ रखता है
आँखों की रोशनी बढ़ाने की एक्सरसाइज़
1-अपनी आँखों की थकान को कम करने के लिये बारबार अपनी पलकों को झपके इससे आपकी आँखों को आराम मिलता है जब आप लगातार पढते है या टीवी ,कंप्यूटर की स्क्रीन पर फोकस करते है तो आँखों में तनाव आ जाता है इसको कम करने के लिए2 मिनट के अंतराल पर 30 सेकेण्ड के लिये अपनी आँखों को बंद करे ऐसा 4,5 बार करने से आँखों को अराम मिलता है।
2- अपनी आँखों की मसल्स की मजबूती के लिये 8 की फिगर एक्सरसाइज़ करे. ऐसा सोचे जैसे आपके सामने 6 फीट की दुरी पर एक फिगर 8 शेप है अपने सिर को सीधा रख कर केवल आँखों से फिगर को फॉलो करना है अपनी आँखों को खुला रखे घडी की दिशा में घुमाए फिर 1,2 मिनट बाद घडी की बिपरीत दिशा में घुमाए ऐसा 2 से 3 बार करे।
3- अपने बिजन बेहतर करने के लिए अपने हाथ में एक पेन ले.दोनों आँखों के बीच सीधा रखे और ध्यान से पेन की नोक पर फोकस करे फिर दूर रखी बस्तु पर फोकस करे ऐसा बारबार 2 से 3 मिनट तक करे।
आँखो की रोशनी बढ़ाने के लिए आबश्यक सुझाव
1- सुबह को हरी घास पर नंगे पैर टहलना चाहिये
2- दिन में 4,5 बार अपनी आँखों को ताजे पानी से धोना
3- बस या गाड़ी में चलते समय किताब नही पड़ना चाहिये
4- लेट कर मोबाइल नही चलना और न ही पड़ना चाहिये
5- कंप्यूटर की स्क्रीन की रोशनी कम ही रखे
6- आँखों को धूल मिटटी और तेज रोशनी से बचाने के लिये चश्मे का प्रयोग करें।
Nice sir ji 😊
जवाब देंहटाएं